Featured post

भारतीय दर्शन और आधुनिक विज्ञान

कोशिश .....An Effort by Ankush Chauhan भारतीय दर्शन विश्व के प्राचीनतम दर्शनो में से एक है इसमें अनेक वैज्ञानिक सिंद्धान्तो को प्रतिपादि...

Gurmit ram rahim .. baba ya dhongi



गुरुमीत राम रहीम सिंह ये नाम आज चर्चाओ में है। हरियाणा और आस पास के इलाके जल रहे है। कौन है ये एक बाबा, सिंगर, एक्टिर या ढोंगी? करोड़ो की संपत्ति का मालिक आलीशान जिंदगी कमांडो नाम से पाले हुए गुंडे। क्या ये बाबा है या आस्था का धंदा करने वाला एक और ढोंगी बाबा ।  प्यारी जनता भगवान में भरोसा रखो मगर अपने भरोसे के लिये यू ही किसी इंसान को भगवान मत बनाओ।
खुद को भगवान बताने वाले के चेलो का हैवान वाला कार्ये पूरा देश देख रहा है पंचकूला की सड़कों पर इनका तांडव क्या ये इंसानियत है। अगर किसी इंसान ने कुछ गलत किया तो उसे सजा मिलनी चाहिए और जनता को ऐसे गलत कार्ये करने वालो का समर्थन नही करना चाहिए।
एक और तो हमारी जनता किसी बलात्कारी को सज़ा दिलाने के लिये कैंडिल मार्च में मोमबती जलाते है और आज एक बलात्कारी को बचाने के लिये बसे जला रहे है।
कितना अजीब है ये की किसी को  कोर्ट से मिली सज़ा के खिलाफ सड़को पर तांडव है। उससे ज्यादा अजीब है कि सरकार और प्रसाशन क्या कर रही थी। जब सारे देश को आभास था तो क्या सरकार को कोई अंदेशा नही था।
लेकिन जब अफसर और सरकार इस बाबा के चरणों मे माथा टेकते हो तो क्या वो कुछ सख्त कर सकते है। इस बाबा की ताकत है उसका वोट बैंक इसके समर्थक जो इसके एक इशारे वोट डालते है।
शायद इसी कारण सरकार भी कुछ नही कर पायी।
मगर जनता क्यो पागल होती है ऐसे बाबो के लिये ये समझ पाना मुश्किल है। और ये बाबा भोली भाली जनता को बेवकूफ बना करोड़ो अरबो की संपत्ति खड़ी कर देते है।
सावल यही की जिमेदार कौन?

-AC


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें