Post Category

Featured post

भारतीय दर्शन और आधुनिक विज्ञान

कोशिश .....An Effort by Ankush Chauhan भारतीय दर्शन विश्व के प्राचीनतम दर्शनो में से एक है इसमें अनेक वैज्ञानिक सिंद्धान्तो को प्रतिपादि...

Science & Technology लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Science & Technology लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शिक्षक एक युग निर्माता

कोशिश .....An Effort by Ankush Chauhan


भारतीय संस्कृति में शिक्षक का महत्व बहुत बड़ा माना गया है, जो सच में है भी , क्योकि एक शिक्षक के हाथों में राष्ट्र का भविष्य होता है , उसके विचार ,उसके कार्ये , उसकी शिक्षा लाखो करोड़ो बच्चो के भविष्य बदल सकती है । इसीलिए गुरु को ईश्वर के तुल्य माना गया है। 
"गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वर; गुरु साक्षात परम ब्रह्म, तस्माई श्री गुरुवाय नमः"। गुरू को इतनी बड़ी उपाधि देने का सिर्फ एक कारण है कि उसके पास भी ईश्वर की तरह निर्माण, संचालन और विध्वंस सारी शक्तिया होती है उसका दिया ज्ञान उसके शिष्य से कुछ भी करा सकता है ।
गुरु का ज्ञान और प्रेरणा शिष्यों को किसी भी मार्ग पर जाने के लिए प्रेरित कर सकती है। मगर आज के समय मे हमारी शिक्षा व्यवस्था अपने उद्देश्य से भटक चुकी है , हो सकता है कि इसका कारण देश मे लागू मैकाले की शिक्षा पद्दति हो।
मैकाले की शिक्षा जो अग्रेजो के समय देश मे लागू की गई थी वो आज भी देश मे लागू है उसका उद्देश्य देश मे नौकर पैदा करना था, ऐसे नौकर जो अग्रेजो के लिए नौकरी कर उनकी सेवा करे , उनके आदेशो का पालन करे, बिना कुछ सोचे । इस शिक्षा पद्दति में सिखाया जाता है, क्या और कैसे आज भी हम यही सिख रहे है हमारे बच्चे भी यही सिख रहे है जबकि जीवन मे क्या और कैसे से ज्यादा ये जानना जरूरी है क्यों , जब हमारा सवाल क्यों होता है तो हम समस्या की तह तक जा सकते है ।क्या गिरा सेब, कैसे गिरा पेड़ से टूट कर मगर जब क्यो गिरा आया तब गुरुत्वाकर्षण मिला, क्यो आपको गुलामी से भी आजाद करता है इसलिए क्यो को गौण कर , सिर्फ क्या और कैसे पर जोर दिया गया। मैकाले की अंग्रेजी शिक्षा पद्दति का एक मात्र उद्देश्य था भारत पर अग्रेजो के शासन को आसान करना । जब हम अंग्रेजी शिक्षा पद्दति की बात करते है तो उसका अर्थ माध्यम / भाषा से बिल्कुल नही है माध्यम हिंदी/अंग्रेजी/मराठी /तमिल कुछ हो मायने नही रखता है, मायने रखता है शिक्षा देने का तरीका ।
शिक्षा का उद्देश्य होना चाइये की बच्चा ये सीखे की ,
कैसे सोचना है, ना कि क्या सोचना है 
मगर हमारी शिक्षा पद्दति बच्चो को सिलेबस और किताबो के दायरे में बांध देती है उनका सारा ध्यान किताबो में लिखी लाइनों को रटने में ही चला जाता है  । उसपर नम्बरों की अंधी दौड़ सब भाग रहे है मगर जाना कहाँ है किसी को नही पता , परीक्षा में 100% लाने वाले भी सैकड़ो बच्चे मिल जाते है, 98-99 की तो बाढ़ सी ही आ जाती है क्या शिक्षा का उद्देश्य इससे पूरा हो जाता है, सोचिए अगर किसी के 60-65 प्रतिशत रह जाये या गलती से फेल हो जाये ( गलती से इसलिए क्योकि आज की शिक्षा प्रणाली में परीक्षा में फेल होने की संभावना कम है चाहे वो जिंदगी में फेल हो जाये ) 
कम नम्बर या फेल होने पर आज के बच्चे अपने जीवन को भी समाप्त करने के कदम उठा लेते है , जो शिक्षा उन्हें जीवन मे मजबूती से खड़े होकर हर मुश्किल का सामना करने के लिये थी, उसने उसे इतना कमजोर बना दिया । क्योंकि सफल होने पर क्या करना है ये तो हम जानते है परन्तु असफल होने पर क्या करना है ये नही जानते , क्योकि कभी किसी ने हमे ये सिखाया ही नही। 
जबकि शिक्षा का प्रथम उद्देश्य बच्चो को मजबूत बनाना है, उन्हें इतना सक्षम बनाना के, वे जीवन की किसी भी परिस्थिति का डटकर मुकाबला कर सके ,उसके बाद ही किसी विषय का ज्ञान उनके काम आ सकता है ।
गुरु गोविन्द दोऊ खड़े , काके लागू पाय|
बलिहारी गुरु आपने , गोविन्द दियो बताय||
जो गुरु ईश्वर का मार्ग बात सकता है वो इन समस्याओं का समाधान भी कर सकता है। अगर एक गुरु ठान ले के उसे अपने शिष्यों का जीवन बदलना है , उनके भविष्य को उज्जवल बनाना है तो वो निश्चित रूप से ये कर सकता है।तभी शिक्षक दिवस की सार्थकता होगी, जब शिक्षा का सही उद्देश्य पूरा होगा। 
-AC

Interesting facts of science

कोशिश .....An Effort by Ankush Chauhan

हमारी दुनिया  कई रोचक तथ्यों से भरी हुई हैजिनमें से ज्यादातर को विज्ञान सुलझा चुका और कुछ अभी भी अनसुलझे है । मानव शरीर से लेकर अंतरिक्ष तकलगातार नए शोध होते रहते हैं। और विज्ञान के कुछ नये रोचक तथ्य हमारे सामने आते रहते है आज हम ऐसे ही कुछ तथ्यों को जानेंगे 
जो आपकी  जानकारी में इजाफा करेंगे और दोस्तों के बीच अपनी समझ दिखाने का मौका भी देंगे।

Interesting facts of physics

interesting facts of space

Interesting facts about earth

Interesting facts about birds

Interesting facts about planets

Interesting facts about technology

Interesting facts about Engineering

Interesting facts about human body

Interesting facts about chemistry

Interesting fact about food

Interesting facts about water

Interesting facts about fire

Interesting facts about sound

Interesting facts about electricity

Interesting facts about famous scientists

भौतिक विज्ञान के रोचक तथ्य (interesting facts of physics)

1.     क्या आप जानते है गुरुत्वाकर्षण में अंतर के कारण 90 किलो का व्यक्ति मंगल ग्रह पर 34 किलो का रह जाता है। उसी इंसान का चाँद पर वजन सिर्फ 15 किलो रह जाता है।

2.     क्या आप जानते है इलेक्ट्रिक ईल (मछली) शिकार और शिकारी दोनों को करंट मार सकती है। इसका करंट 500 volt के बिजली के झटके के बराबर होता है।

3.     क्या आप जानते है प्रकाश की चाल 299792458 m/s (3 x 10^8 m/ s) होती है यानी लाइट एक सेकंड में 299792458 m/s (3 x 10^8 m/ s) मीटर की दुरी तय कर लेती है aur disto grho aur taro ke bich ki duri ko light year me napa jata hai

4.     क्या आप जानते है ध्वनि लगभग 767 मील प्रति घंटे (1,230 किलोमीटर प्रति घंटे) की गति से यात्रा कर सकती है।

5.     क्या आप जानते है चंद्रमा से प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में महज 1.255 सेकंड का समय लगता है।

 

6.     क्या आप जानते है पानी गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध काम कर सकता है। अगर एक नली को पानी से भरे बर्तन में डालें, तो पानी बिना किसी यंत्र के नली में ऊपर की ओर चढ़ने लगता है। इस क्रिया को केपिलरी एक्शन (Capillary action) कहते हैं।

7.     क्या आप जानते है शुक्र (वीनस) एकमात्र ऐसा ग्रह है, जो पृथ्वी की विपरीत दिशा में घूमता है।

8.     क्या आप जानते है दुनिया में सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर चीता है, जिसकी अधिकतम गति लगभग 113 किमी प्रति घंटा (70 मील प्रति घंटे) है।

9.     क्या आप जानते है यूरेनस (अरुण ग्रह) के 27 ज्ञात चंद्रमा हैं, जिनमें से अधिकांश का नाम साहित्यिक पात्रों के नाम पर रखा गया है।

अंतरिक्ष से जुड़े कुछ रोचक तथ्य interesting facts of space

1.     क्या आप जानते है सूर्य हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा पिंड है. उसका व्यास कोई 13 लाख 90 हज़ार किलोमीटर है जो पृथ्वी से लगभग 109 गुना बड़ा हुआ पृथ्वी और सूर्य की औसत दूरी 15 करोड़ किलोमीटर है.

2.     क्या आप जानते है शुक्र हमारे सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है, जिसकी सतह का तापमान 450 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।

3.     क्या आप जानते है कि वैज्ञानिकों का मानना है कि एक उल्का पिंड हमारी धरती से टकराया , लगभग और 6.5 करोड़ साल यही अंतरिक्ष त्रासदी डायनासोर के विलुप्त होने का कारण बनी।

  1. चंद्रमा में पृथ्वी की तुलना में अधिक दाग-धब्बे दिखाई देते हैं। यहां बहुत कम प्राकृतिक गतिविधि चल रही है। पृथ्वी लगातार भूकंप, कटाव, बारिश, हवा और पौधों के माध्यम से अपनी सतह में सुधार कर रही है, जबकि चंद्रमा पर मौसम स्थिर रहता है। चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा छोड़े गए पैरों और टायरों के निशान हमेशा के लिए वहां बने रह जाते हैं, क्योंकि उन्हें मिटाने के लिए वहां हवा नहीं है।

 

5.     शनि एकमात्र वलय ग्रह (Ring planet) नहीं है, बृहस्पति, अरुण और वरुण जैसे अन्य ग्रहों के चारों ओर भी छल्ले हैं, लेकिन वो कम स्पष्ट हैं, इसलिए कम दिखाई देते हैं।

6.     2006 से पहले हमारे सौर मंडल में 9 ग्रह होते थे जिनमे से प्लूटो को ग्रह की श्रेणी से हटाने के कारण अब 8 ही है प्लूटो को अब एक बौने ग्रह यानी ड्वार्फ प्लेनेट के रूप में जाना जाता है।

7.     बृहस्पति के 4 सबसे बड़े चंद्रमाओं का नाम यूरोपा, गेनीमेड, कैलिस्टो और लो है।

पृथ्वी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य Interesting facts about earth

1.     अपना ग्रह यानी पृथ्वी का भी अपना अलग विज्ञान है, जिसे जिओ साइंस के नाम से जाना जाता है। पृथ्वी के गर्भ में खनिज और गैस के अलावा और बहुत कुछ छुपा

2.     मैग्मा पृथ्वी की सतह के नीचे पाया जाने वाला गर्म तरल पत्थर है। इसे ज्वालामुखी से निकलने के बाद लावा के रूप में जाना जाता है।

3.     हवाई एक जाना माना टूरिस्ट प्लेस है। वह प्रतिवर्ष 10 सेमी की गति से जापान की ओर बढ़ रहा है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि ये दोनों विभिन्न टेक्टोनिक प्लेटों पर स्थित हैं।

4.     सहारा रेगिस्तान को विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान माना जाता है। अनुमान है कि एक तिहाई अफ्रीका सहारा रेगिस्तान में शामिल है।

5.     समुद्र के अंदर आने वाले भूकंप बड़ी सुनामियों का कारण बन सकते हैं, जिनसे पृथ्वी पर बड़ी तबाही की आशंका हो सकती है। 2004 में ऐसी ही एक सुनामी भारत में भी चुकी है 

6.     माउंट एवरेस्ट को सबसे बड़ा पर्वत माना जाता है। इसकी चोटी समुद्र तल से 8,848 मीटर (29029 फीट) ऊंची है।

7.     बरमूडा ट्रायंगल  पृथ्वी पर स्तिथ ऐसी जगह है जहा कोई भी विमान या पानी का जहाज जाता है तो वो दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यहां पर होने वाले हादसों के पीछे पृथ्वी की प्रबल गुरुत्वाकर्षण शक्ति है।अंतरिक्ष से पृथ्वी को देखने पर यह नीली दिखाई देती है, इसलिए इसे ब्लू प्लेनेट कहा जाता है।

पशु-पक्षियों से जुड़े तथ्य Interesting fact about birds

1.     क्या आप जानते हैं एक जिराफ की जीभ 21 इंच लंबी होती है और वह उससे अपने कान तक साफ कर सकता है।

2.     ध्रुवीय भालू बाएं हाथ से काम करना पसंद करते हैं यानी वो लैफ्टी होते हैं।

3.     हाथी की सूंड में एक भी हड्डी नहीं होती, जबकि उसमें 4 हजार मांसपेशियां होती हैं।

4.     मनुष्यों को होने वाले सर्दी-जुकाम जैसे संक्रमित रोग गोरिल्ला में भी फैल सकते हैं।

5.     आपको जानकर हैरानी होगी कि छिपकली का दिल 1 मिनट में 1000 बार धड़कता है।

6.     क्या आप जानते है भालू के 42 दांत होते हैं।

7.     तितलियां सुन नहीं सकती हैं, लेकिन वो कंपन को महसूस कर सकती हैं।

ग्रहों के बारे में रोचक जानकारी interesting facts about planets

1.     ज्ञात ग्रहों में सबसे गर्म ग्रह शुक्र है। शुक्र ग्रह की सतह पर सल्फ्यूरिक एसिड बादलों की तरह बिछा रहता है।

2.     सबसे ठंडा ग्रह यूरेनस है।

3.     पृथ्वी ग्रह का केवल एक ही उपग्रह है चंद्रमा। सौर मंडल में केवल पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है, जिस पर पानी की तीन अवस्था तरल, ठोस और गैस पाई जाती हैं।

4.     मंगल ग्रह को रोमन गॉड ऑफ वॉर के नाम से भी जाना जाता है। फेरिक ऑक्साइड की अधिकता होने के कारण मंगल लाल रंग का दिखाई देता है।

5.     यूरेनस इतना बड़ा है कि पृथ्वी जितने 63 ग्रह इसमें समा सकते हैं।

6.     बृहस्पति इतना बड़ा ग्रह है कि इसमें पूरा सौर मंडल समा सकता है। बृहस्पति पर नजर आने वाला लाल निशान (ग्रेट रेड स्पॉट) एक भयंकर तूफान है, जो पृथ्वी से तीन गुना बड़ा है।

प्रौद्योगिकी से जुड़े रोचक तथ्य interesting facts about technology

1.     3.8 बिलियन से अधिक लोग आज इंटरनेट का उपयोग करते हैं, जो दुनिया की आबादी का 40% है। हर मिनट में 570 नई वेबसाइट बनाई जाती हैं।

2.     गूगल पर प्रतिदिन 350 करोड़ से भी ज्यादा विभिन्न तरह के सर्च किए जाते हैं।

3.     फेसबुक पर हर दिन 30 करोड़ से अधिक तस्वीरें अपलोड की जाती हैं। प्रतिदिन 80 करोड़ लाइक्स और 17.5 करोड़ लव रीएक्शन भेजे जाते हैं।

4.     फॉन्ट बदलकर प्रिंटर की इंक बचाई जा सकती है।

5.     1995 से पहले डोमेन का रजिस्ट्रेशन मुफ्त था। -मेल का आविष्कार वर्ल्ड वाइड वेबसाइट (WWW) से पहले हो चुका था।

इंजीनियरिंग से जुड़े मजेदार तथ्य Interesting facts abouts engineering

1.     इंजीनियर शब्द लैटिन शब्द इंगनेटर से आया है, जिसका अर्थ है चतुर यानी क्लैवर।

2.     सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया भारत के पहले इंजीनियर थे।

3.     एलिसा लियोनिडा इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त करने वाली दुनिया की पहली महिला इंजीनियर हैं।

4.     टाइटैनिक 882 फीट (269 मीटर) लंबा था। इसे आज भी शानदार इंजीनियरिंग के लिए जाना जाता है।

5.     एयरोस्पेस इंजीनियर अंतरिक्ष वाहनों या हवाई जहाजों को डिजाइन करते हैं।

6.     पर्यावरण (एनवायरमेंटल) इंजीनियर पर्यावरण में सुधार और इससे जुड़ी समस्याओं के समाधान तैयार करते हैं।

7.     आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक तेजी से बढ़ने वाले इंजीनियरिंग फील्ड है। अगले 10 वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कई मामलों में मनुष्य को पछाड़ सकती है।

मानव शरीर की रोचक जानकारी interesting facts about human body

1.     मानव शरीर से हल्का-सा प्रकाश निकलता रहता है, जिसे आंखों से देख पाना संभव नहीं है।

2.     मनुष्य की नाभि में बैक्टीरिया की 67 अलग-अलग प्रजातियां पाई जाती हैं।

3.     मनुष्य के शरीर में हर साल लगभग 4 किलो त्वचा कोशिकाओं की मृत्यु होती है।

4.     वैज्ञानिकों का अनुमान है कि नाक एक खरब अलग-अलग गंधों को पहचान सकती है।

5.     मनुष्य एक मात्र ऐसी प्रजाति है, जो शर्माना जानती है। मनुष्य ही एकमात्र प्राणी है, जिसकी ठुड्डी होती है।

6.     रक्त शरीर के वजन का लगभग आठ प्रतिशत हिस्सा होता है। मानव शरीर में इतनी रक्त वाहिकाएं है कि अगर सभी को जोड़ दिया जाए, तो इनसे पृथ्वी चार बार लपेटी जा सकती है।

7.     एमिग्डालोइपोकैम्पेक्टोमी (amygdalohippocampectomy) दिमाग की ऐसी सर्जरी है, जो मस्तिष्क के कुछ हिस्से को हटाने के साथ-साथ डर की भावना को खत्म कर सकती है।

रसायन विज्ञान से जुड़े कुछ मजेदार तथ्य interesting facts about chemistry

1.दुनिया में सबसे ज्यादा कठोर धातु प्लैटिनम है।

2.वातावरण में जितनी भी ऑक्सीजन पाई जाती है, उसका 20 प्रतिशत हिस्सा अमेजन के जंगल से प्राप्त होता है।

3.उड़ने वाले गुब्बारों में हीलियम गैस भरी जाती है, क्योंकि यह वायु से भी हल्की होती है। हीलियम का प्रयोग हवाई जहाज के टायर में भी किया जाता है।

4. पेट में ऐसा एसिड पाया जाता है, जो स्टील को भी गला सकता है।

5. तांबे यानी कॉपर पर बैक्टीरिया नहीं लग सकते हैं। इसीलिए तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है 

6.मानव शरीर में बड़ी मात्रा में कार्बन पाया जाता है, इतना कि इससे 9 हजार ग्रेफाइट की पेंसिल बनाई जा सकती है

7.ऑक्सीजन का रंग नीला होता है और इसे तरल ठोस अवस्था में ही देखा जा सकता है।

भोजन के तथ्य interesting facts about food

1.     चिड़िया की लार घोंसले से सूप बनाया जाता है और यह चीन का महंगा स्वास्थ्यवर्द्धक खाना है।

2.     हवाई जहाज में भोजन कम स्वादिष्ट लगता है, क्योंकि ऊंचाई पर सूंघने और टेस्ट करने की क्षमता में थोड़ी कमी जाती है।

3.     शहद 300 साल तक खराब नहीं होता है। शहद बहुत जल्दी पच जाता है, क्योंकि मधुमक्खी इसे पहले ही पचा देती हैं।

4.     मिल्क शेक में सबसे ज्यादा कैलोरी पाई जाती है।

5.     नारियल पानी को आपातकाल में ब्लड प्लाज्मा की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है।

6.     अगर सिरके में मोती को डाला जाए, तो वो पिघल जाएगा।

7.     नींबू दुनिया का सबसे गुणकारी फल है।

पानी से जुड़े मजेदार तथ्य interesting facts about water

1.     दुनिया का 1.7% पानी जम गया है और इसलिए यह इस्तेमाल के लिए बेकार है।

2.     संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रतिदिन लगभग 40,000 करोड़ गैलन पानी का उपयोग किया जाता है।अमेरिकियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले पानी का लगभग आधा हिस्सा थर्मोइलेक्ट्रिक बिजली उत्पादन के लिए उपयोग किया जाता है।

3.     पानी, एसिड से ज्यादा तत्वों को घोल सकता है। यह सल्फयूरिक एसिड से भी अधिक घुलनशील है।

4.     दुनिया में 78 करोड़ लोगों के पास अच्छे जल स्रोत की कमी है। दूषित पानी से हर घंटे 200 बच्चों की मृत्यु हो जाती है।

5.     एक जेलीफिश और एक खीरे में 95% पानी होता है।

6.     जल पृथ्वी के तापमान को नियंत्रित रखता है।

7.     सभी नदियों की तुलना में वायुमंडल में अधिक ताजा पानी है।

अग्नि से जुड़े रोचक तथ्य interesting facts about fire

1.     आग का आविष्कार दुनिया के महत्वपूर्ण अविष्कारों में से एक माना जाता है। आग एक रासायनिक प्रतिक्रिया है, जो प्रकाश और गर्मी उत्पन्न करती है।आग जलाने के लिए ईंधन, ऑक्सीजन और गर्मी की आवश्यकता होती है।

2.     जंगल में आग लगने के दौरान अगर पेड़ के अंदर का पानी जल्दी भाप में बदल जाए, तो पेड़ फट सकता है। जंगल में आग लगने के बाद यह 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फैल सकती है और रास्ते में जो कुछ भी आता है उसे नष्ट कर देती है।

3.     पृथ्वी एकमात्र ज्ञात ग्रह है, जहां आग जल सकती है। इसके अलावा और किसी ग्रह पर पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं है।

4.     लंदन में 1666 में बहुत भयानक आग लगी थी, जिसे दी ग्रेट फायर ऑफ लंदन के नाम से जाना जाता है। इस आग ने शहर का 80 प्रतिशत हिस्सा नष्ट कर दिया था। इसे गुड बर्न कहा जा सकता है, क्योंकि इस आग में प्लेग महामारी का वायरस भी खत्म हो गया था

5.     आग को भड़कने में 30 सेकंड से भी कम समय लग सकता है और इतने में ही इसे संभालना मुश्किल हो सकता है।

6.     अग्निशमन (आग बुझाना) वास्तव में पेरिस में 1900 ओलंपिक के दौरान एक खेल था।

7.     आग की लपटों की तुलना में धुएं के शरीर में जाने से अधिक लोग मर जाते हैं।

 

ध्वनि से जुड़े रोमांचक तथ्य interesting fact about sound

1.     संगीत से लगने वाले डर को मेलोफोबिया कहते हैं।

2.     हवा की तुलना में ध्वनि, पानी में 4.3 गुना तेज गति से यात्रा करती है। पानी में ध्वनि की गति 1,482 मीटर/सेकंड है।

3.     हवा की कोई आवाज नहीं होती है। यह अपने रास्ते में आने वाली बाधाओं के कारण ध्वनि पैदा करती है।

4.     पृथ्वी पर प्राकृतिक और सबसे तेज ध्वनि ज्वालामुखी विस्फोट के कारण पैदा हो सकती है।1883 में क्राकोटा नामक ज्वालामुखी विस्फोट दुनिया में सबसे अधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाला विस्फोट था। इससे निकली ध्वनि 4 हजार मील की दूरी तक सुनी गई थी।

5.     ध्वनि को गति करने के लिए माध्यम की जरूरत पड़ती है। धरती पर हवा के माध्यम से ध्वनि तैरती है। जहां हवा हो वहां आवाज नहीं सुनी जा सकती है।अंतरिक्ष में ध्वनि के लिए कोई माध्यम नहीं है, इसलिए अंतरिक्ष में कोई आवाज नहीं सुनी जाती है।

6.     मक्खियां किसी भी आवाज को सुनने में सक्षम नहीं होती हैं।

बिजली के रोमांचक तथ्य

1.     बिजली एक तरह की ऊर्जा है, जो तकनीक को कार्य करने की सामर्थ्य दे सकती है। बिजली प्रकाश की गति से यात्रा करती है यानी लगभग 3 लाख किमी प्रति सेकंड।

2.     बिजली उत्पादन के लिए कोयला विश्व का सबसे बड़ा स्रोत है।

3.     पहली सफल इलेक्ट्रिक कार 1891 में अमेरिकी आविष्कारक विलियम मॉरिसन ने बनाई थी।

4.     मानव शरीर में भी बिजली पाई जाती है और दिल के काम करने में बिजली मददगार होती है।

5.     बायो ईंधन के अलावा हवा, पानी और सूरज भी बिजली उत्पादन कर सकते हैं। 600 मेगावाट वाले प्राकृतिक गैस संयंत्र से 220,000 घरों में बिजली दी जा सकती है।

6.     जब जमीन से बिजली टकराती है, तो यह बादल से जमीन की ओर बहती है, लेकिन जब वो दिखाई देती है, तब जमीन से वापस बादल में जा रही होती है।

7.     दुनिया का सबसे बड़ा लाइट बल्ब का नाम एडिसन है और यह न्यू जर्सी में स्थित है। यह 14 फीट लंबा है। इसका वजन आठ टन है और यह थॉमस एडिसन मेमोरियल टॉवर के ऊपर स्थित है।

प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथ्य interesting facts about famous scientists

1.     मैरी क्यूरी को फिजिक्स और केमिस्ट्री दोनों में नोबल पुरस्कार मिला है। वह अकेली ऐसी वैज्ञानिक हैं, जिन्हें दो बार नोबल पुरस्कार मिला है। मैरी क्यूरी की मृत्यु 1934 में हो गई थी, लेकिन उनकी वस्तुएं अभी भी रेडियोधर्मी (रेडियोएक्टिव) हैं। इसलिए, क्यूरी जिन चीजों को इस्तेमाल करती थीं, उन्हें सुरक्षित तरीके से संग्रह करने में करीब 1,500 वर्ष और लगेंगे।

2.     महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का विचार था किपढ़ाई चीजों को जानना नहीं है, बल्कि दिमाग को सोचने की ट्रेनिंग देना है।मृत्यु के बाद आइंस्टाइन के दिमाग का अध्ययन करने के लिए, उसे अंतिम संस्कार से पहले निकाल लिया गया था।

3.     भारत में परमाणु ऊर्जा का जनक होमी जहाँगीर भाभा को माना जाता है।

4.     दो प्रकार के अणु पाए जाते हैं बोसान और फर्मियान। इसमें से बोसान का नाम प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक सत्येन्द्रनाथ बोस से प्रेरित है।

5.     विज्ञान के साथ-साथ अरस्तू ने कविता, संगीत, रंगमंच, तर्क, मेटा फिजिक्स, नैतिकता और राजनीति सहित कई अन्य विषयों पर लिखा है। अरस्तु को वैज्ञानिक नहीं, बल्कि दार्शनिक के नाम से जाना जाता है।

ये फैक्ट्स बच्चों की विज्ञान में रुचि बढ़ा सकते हैं और उनके अंदर अधिक जानने की जिज्ञासा पैदा कर सकते हैं। इस लेख को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि आपके सभी दोस्त विज्ञान के बारे ये रोमांचक बातें जान सकें

-AC